बाल्मर लॉरी ने चौथे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्सव मनाया

चौथे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, बाल्मर लॉरी ने कोलकाता के कॉर्पोरेट ऑफिस में योग वर्कशॉप का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य योग और इसके लाभों को बढ़ावा देना था। इस वर्कशॉप में कर्मचारियों के साथ श्री ए. रत्न शेखर, डायरेक्टर [एचआर और सीए] ने भी भाग लिया। इसी तरह के योग सत्र पूरे बाल्मर लॉरी के यूनिट्स और ऑफिसों में भी आयोजित किए गए।