बाल्मर लॉरी में सतर्कता अवेयरनेस वीक

बाल्मर लॉरी में 27 अक्टूबर – 2 नवंबर, 2020 तक सतर्कता अवेयरनेस वीक मनाया जा रहा है। इस सप्ताह की शुरुआत कर्मचारियों द्वारा वर्चुअली सतर्कता शपथ लेने के साथ हुई। पूरे सप्ताह के दौरान कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिताएं जैसे क्विज, निबंध और नारा लेखन आयोजित की जा रही हैं ताकि ईमानदारी के महत्व और भ्रष्टाचार की समस्याओं को उजागर किया जा सके। बाल्मर लॉरी के विक्रेताओं, ग्राहकों और ठेकेदारों के लिए एक ऑनलाइन इंटरएक्टिव सत्र भी आयोजित किया गया। कोलकाता के स्कूलों और कॉलेजों के लिए युवाओं को अधिक सतर्क और जागरूक बनाने के उद्देश्य से वर्चुअल आउटरीच कार्यक्रम भी योजना में हैं।